हाल ही में यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका में यूनिसेफ की एक नई शुरुआत को प्रमोट करने पहुंची। ये शुरुआत बच्चों के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए की गई है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने वहां के कई यौन शोषण के शिकार बच्चों से मुलाकात भी की।
इस पहल को प्रमोट करने के लिए प्रियंका ने वहां के कुछ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक वीडियो में वहां की बच्ची उनके बालों को छूकर उनकी तारीफ कर रही थी जिस पर प्रियंका ने कहा 'तुम्हारे बाल भी बहुत अच्छे हैं। इस पर बच्ची बोली आपके बहुत सिल्की और अच्छे हैं, प्रियंका ने उसे समझाते हुए कहा तुम्हारे कर्ली हैं लेकिन बहुत प्यारे हैं।'
So my hair is apparently very fascinating!! It was so funny being petted!! It lasted a good 10 minutes.. Lol!! We are all beautifully different in so many ways. Don't let anyone ever tell you that you are less.. #EndViolence #unicef #thistimeforafrica #childline @pantene #pantenegirl
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 5, 2017 at 12:35pm PDT
ये वीडियो प्रियंका के फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ वो इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। उनके एक फैंस ने कमेंट किया सबसे अलग होना भी अपने आप में खूबसूरती है। आपको बता दें प्रियंका को दस साल पहले यूनिसेफ ने भारत का एंबेसडर बनाया था इसके बाद उन्हे दिसंबर 2016 में यूनिसेफ का ग्लोबल एंबेसडर बना दिया गया।