अमेरिका जाकर इलाज करा रहे ऋषि कपूर कब वापस लौटेंगे इसकी समय सीमा तय नहीं है। ऐसे में उन्हें और जूही चावला को लेकर बन रही फिलहाल अनटाइटल्ड फिल्म में अब देर होगी। दिल्ली में शूट हो रही इस फिल्म का कुछ हिस्सा कैमरे में कैद हो चुका है।
और इसका निर्देशन हितेश भाटिया कर रहे हैं। हितेश की यह पहली फिल्म है जबकि ऋषि जूही 22 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म को पहले एक ही बार में 45 दिन के शेड्यूल में शूट किया जाना था।
परंतु ऋषि कपूर का स्वास्थ खराब होने के बाद रोकना पड़ा। अब शूटिंग ऋषि की वापसी के बाद शुरू होगी। फिल्म के निर्माता सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के विवेक कृष्णानी के अनुसार: हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि ऋषि कपूर स्वस्थ होकर लौट आएं। फिल्म हम उसके बाद शूट करेंगे।