फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलफेंक युवराज, सलमान की बहन सहित 6 हीरोइन के साथ अफेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
यह बात क्रिकेटर युवराज सिंह के बारे में हो रही है। युवराज सिंह भले ही इन दिनों क्रिकेट टीम का हिस्सा न हों लेकिन उनकी चर्चा उनके मोहब्बत प्रसंगों की वजह से खूब होती रही है। ताजा मामला उनके और अभिनेत्री नेहा धूपिया के बीच का है। इन दिनों युवराज सिंह अभिनेत्री नेहा धूपिया के काफी करीब दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सलमान की बहन के साथ लिंकअप

कुछ समय पहले युवराज सिंह का नाम सलमान खान की छोटी बहन के साथ भी जुडा। एक पार्टी में तो खूब तमाशा हुआ जिसमें सलमान की बहन उस लड़की पर बरस पड़ीं जो युवराज सिंह के साथ एक फिल्मी पार्टी में आई थीं। उस घटना के बाद युवराज और सलमान की बहन में दूरियां आ गईं थीं।
 

दीपिका पादुकोन के साथ अफेयर

यह दीपिका पादुकोन का शुरूआती कैरियर थे। ओम शांति ओम फिल्‍म के बाद दीपिका का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ता गया। यह अफेयर लंबे समय तक चला। बॉलीवुड में गॉसिप यह भी रही हैं कि दीपिका और युवराज सिंह के बीच अफेयर खत्म होने की वजह क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे।

प्रीति का प्यार सबने देखा

यह अफेयर उस समय का है जब युवराज सिंह किंग्स इलेवन क्रिकेट टीम के कप्तान थे और अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस टीम की मालकिन। प्रीति और युवराज का प्यार लोगों ने सार्वजनिक तौर पर देखा। कहा जाता है कि मैच खत्‍म होने के बाद प्रीति रोज युवराज के कमरे में जाती रही हैं। प्रीति ने कई बार सार्वजनिक तौर पर ‌भी युवी को किस किया।

अमीषा के साथ अफेयर

युवराज का संबंध अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ भी दिखा। लोगों का ध्यान इस पर तब गया जब अमीषा कई बार उस होटल में पाई गईं जहां क्रिकेट टीम ठहरी हुई होती है। इसके अलावा अमीषा युवराज सिंह का मैच देखने के लिए भी कई भी मैदान पर होतीं।
विज्ञापन

किम शर्मा के साथ लंबे संबंध

मोहब्बतें फिल्म में दिखीं और फिर गायब हो गईं अभिनेत्री किम शर्मा के साथ भी युवराज ‌सिंह के संबंध लंबे समय तक सुर्खियों में रहें। किम फिल्‍मों से तो गायब हो चुकीं थीं लेकिन उनका नाम जब तक युवराज सिंह के साथ जुड़ता रहा। यह अफेयर लगभग तीन साल चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें