फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adnan Sami: पाकिस्तान में पैदा हुए थे अदनान, इस वजह से ली भारतीय नागरिकता, भाई जुनैद ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

Fri, 07 Apr 2023 11:15 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदनान सामी, जुनैद सामी - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर अदनान सामी पर उनके छोटे भाई जुनैद सामी ने कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सिंगर को झूठा तक कह दिया। इसके साथ उन्होंने अदनान सामी के भारतीय नागरिकता लेने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अदनान सामी, जुनैद सामी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट में जुनैद ने लिखा, 'अब इमरान खान बनने का समय आ चुका है। मैं अपने बड़े भाई अदनान सामी के बारे में कई सच उजागर करने वाला हूं। ऊपर वाले के अलावा अब मुझे किसी से कोई डर नहीं है। ना चाहते हुए भी मुझे ऐसा करना ही होगा। क्योंकि सच का सबके सामने आना बेहद जरुरी है। मैं अदनान को चुनौती देता हूं कि वो मेरी किसी भी बात में से एक को भी गलत बताकर दिखाए।'
विज्ञापन

3 of 5
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
जुनैद ने अपनी पोस्ट में अदनान के इंग्लैंड में पैदा होने की बात को झूठ बताया है। उन्होंने लिखा, '15 अगस्त 1969 में अदनान का जन्म रावलपिंडी में हुआ था। इसके बाद 1973 में मेरा भी जन्म वही हुआ। जिससे यह बात साफ हो जाती है कि अदनान इंग्लैंड में पैदा नहीं हुए थे, यह बात झूठ है। इंग्लैंड में वो अपने ओ लेवेल्स में फेल हो गया और फिर लाहौर से उन्होंने डिग्री बनवाई। इसके बाद ए लेवेल्स उन्होंने अबु धाबी से प्राइवेटली किया।'

यह भी पढ़ें:  हेमा मालिनी से शादी करने जा रहे थे जितेन्द्र, फिर धर्मेन्द्र ने ऐसे रुकवाई शादी

4 of 5
अदनान सामी 19 फरवरी को लेजर वैली में मचाएंगे धूम - फोटो : File Photo
अदनान सामी की पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए जुनैद ने दावा किया कि अदनान सामी ने अपनी दूसरी पत्नी का पॉर्न वीडियो बनाया। इतना ही नहीं उसे दुनिया को दिखाने के लिए कोर्ट में दे दिया। उन्होंने लिखा, 'ये बात मुझे काफी दुख पहुंचाती है, मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी ऐसा नहीं कर सकता। अदनान ने साल 2007- 2008 के बीच अपनी दूसरी पत्नी सबा के साथ पॉर्न वीडियो बनाई।'

यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने से डीनो मोरिया का साफ इनकार, वजह बता फैंस को किया हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा, पति- पत्नी के बीच ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जिन्हें अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। अदनान ने हदें पार करते हुए डीवीडी को कोर्ट में भी दे दिया, ताकि पूरा भारत इसे देख सके। उन्होंने कहा कि ये डीवीडी सबा के बॉयफ्रेंड ने बनाई। अदनान की इंडियन सिटीजनशिप पर बात करते हुए जुनैद ने कहा कि उन्हें यहां काफी अच्छे पैसे मिलते हैं, जो पाकिस्तान में नहीं मिलते थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां हिंदुस्तानी नहीं बल्कि पाकिस्तानी हैं।

यह भी पढ़ें: जॉन सीना ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' से जुड़ीं प्रियंका का किया स्वागत, दिल जीत रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें