फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Roy Kapur: पर्दे पर रोमांटिक रोल करना पसंद करते हैं आदित्य रॉय कपूर, लड़ाई-झगड़े से बरतते हैं दूरी

Fri, 07 Jul 2023 05:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य रॉय कपूर ने खुलासा किया कि वह स्क्रीन पर फाइट नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने रोमांटिक किरदारों के प्रति दिलचस्पी दिखाई। 
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। 'द नाइट मैनेजर' में शान सेनगुप्ता के रूप में उन्होंने शानदार अभिनय किया। बात जब भी एक्टर की भूमिकाओं की आती है तो वह अलग-अलग किस्म के रोल करना पसंद करते हैं। लेकिन, आदित्य स्पाई का रोल एक बार फिर करना चाहते हैं। हाल ही में खुद उन्होंने इस बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन


इन किरदारों से मिलती है खुशी
हाल ही में आदित्य रॉय कपूर एक मीडिया बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह किस तरह के रोल करना चाहते हैं और किस तरह की भूमिकाओं से दूर रहना पसंद करेंगे। एक्टर ने कहा कि अगर उन्हें 'द नाइट मैनेजर' शो जैसा कोई रोल फिर से करने को मिलता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी। 
Saif Ali: 'विक्रम वेधा' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से उत्साहित सैफ अली खान, फिल्म के उद्देश्य पर की चर्चा
विज्ञापन


रोमांटिक रोल करने में सहज?
इसके अलावा एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि वह स्क्रीन पर फाइट नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने रोमांटिक किरदारों के प्रति दिलचस्पी दिखाई। एक्टर का कहना है कि वह पर्दे पर रोमांस और लव स्टोरीज से जुड़े रोल करने में काफी सहज हैं। 
विज्ञापन

Big Clash: बॉक्स ऑफिस पर बड़े मुकाबले के लिए हो जाएं तैयार, शाहरुख खान की 'जवान' से होगी 'द नन II' की टक्कर

इस फिल्म की तैयारियों में व्यस्त
वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर फिलहाल अनुराग बसु की आागामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में बिजी हैं। यह फिल्म 'लाइफ इन अ...मेट्रो' का सीक्वल है। बता दें कि इससे पहले आदित्य रॉय कपूर और अनुराग बसु फिल्म 'लूडो' में साथ काम कर चुके हैं। अनुराग के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर आदित्य ने कहा, 'दादा के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है। हर दिन नया होता है और पिछले दिन से ज्यादा मस्ती होती है'।
72 Hoorain Review : जिहाद सिखाने वालों के चेहरे से नकाब नोचती फिल्म, डॉक्यू ड्रामा में अव्वल रहे चौहान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें