द नन का दूसरा पार्ट शाहरुख खान की फिल्म जवान के ठीक दूसरे दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। द नन पार्ट 2 भी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
बीते दिन द नन के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसका ट्रेलर दर्शकों को डरा रहा है। इसके ट्रेलर में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। मजेदार बात तो यह है कि द नन का दूसरा पार्ट शाहरुख खान की फिल्म जवान के ठीक दूसरे दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। द नन पार्ट 2 भी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी।
विज्ञापन
कब होगी रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की बात करें तो यह फिल्म पहले जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ देरी के कारण शाहरुख खान ने घोषणा की थी कि 'जवान' 7 सितंबर को आएगी। हालांकि पहले भी कई बार शाहरुख खान की फिल्मों के साथ कई छोटी और बड़ी फिल्मों का क्लैश रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि जवान को द नन II के टकराव से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।
दूसरी बार हो रही बॉलीवुड-हॉलीवुड में टक्कर
बता दें कि यह दूसरी बार है जब हॉलीवुड की कोई हॉरर फिल्म बॉलीवुड के किसी दिग्गज की फिल्म से टकराने जा है। आखिरी बार ऐसा 21 अप्रैल को हुआ था जब सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' और 'एविल डेड राइज' एक ही तारीख को रिलीज हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 36.50 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही और अब 'द नन II' से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 46 करोड़ रुपये की कमाई की थी।