आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की हिट वेब सीरीज द नाइट मैनेजर को लेकर टॉम हिडलेस्टन ने तारीफ की है, जिसके बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर खुशी जाहिर की है।
आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की हिट वेब सीरीज द नाइट मैनेजर डिज़्नी+ हॉटस्टार पर काफी वक्त पहले रिलीज हो चुकी है। इसे अभी तक लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में टॉम हिडलेस्टन ने इस सीरिज की तारीफ की है। जिसको लेकर एक्टर आदित्य ने खुशी जाहिर की है। इस संबंध में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।