फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आदित्य पंचोली ने खोला जिया खान के खिलाफ मोर्चा

Tue, 18 Jun 2013 11:10 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान के सुसाइड केस में सूरज पंचोली का नाम आने के बाद उनके अभिनेता पिता आदित्य पंचोली ने जिया खान और उनके परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आदित्य पंचोली ने कहा है कि वह जिया खान के परिवार पर मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल आदित्य पंचोली को उन प्रेम पत्रों पर संदेह है जो अब तक जिया खान और सूरज पंचोली के पास ‌से मिले हैं। आदित्य पंचोली ने कहा है कि वह इन पत्रों की जांच कराएंगे।

आदित्य ने कहा है कि मुझे इस बात पर शक है कि यह सभी पत्र जिया खान ने लिखे हैं। मैं अपने इस शक को यकीन में बदलने का प्रयास करूंगा।

आदित्य पंचोली के अनुसार वह इन सभी पत्रों को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजेंगे। वह इन पत्रों की राइटिंग मिलवाने का प्रयास करेंगे।

आदित्य पंचोली ने कहा है कि यदि उन पत्रों में कुछ भी झूठ निकलता है तो वो अपने बेटे के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।

आदित्य इस मसले पर जिया खान के परिवार पर मानहानि का दावा भी कर सकते हैं। आदित्य ने अपने बेटे को दोषी बनाए जाने पर मीडिया से भी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें