बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आदित्य बॉलीवुड में बतौर गायक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। पिछले दिनों वे एक समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला -
लाइव शो में हुए फैन से खफा
आदित्य नारायण अक्सर अपने गुस्से की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले दिनों वे एक कॉलेज के संगीत समारोह में परफॉर्म करने गए थे। जहां हजारों की भीड़ उन्हें सुनने को इकठ्ठा हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य नाराणय 'डॉन' फिल्म का गाना गा रहे थे, तभी वे किसी बात को लेकर नाराज हो गए। लाइव शो के दौरान उन्होंने अपने एक फैन के हाथ से उसके फोन को छीनकर फेंक दिया। आदित्य के इस गलत व्यवहार को देखकर वहां मौजूद सभी लोग चकित रह गए।
'उमराव जान' बन भाग्यश्री ने धड़काया फैंस का दिल!
सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल
आदित्य नारायण का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। आदित्य के इस रवैये को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अमीर बाप की बिगड़ी औलाद', वहीं, किसी और ने लिखा है, 'आदित्य नारायण के शो का बायकॉट होना चाहिए, अपने पिता का नाम खराब कर रहा है।' लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर आदित्य किस बात से नाराज हुए थे और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।
Brahmanandam: टाॅलीवुड के काॅमेडी किंग ब्रह्मानंदम बाॅलीवुड फिल्मों में लगाएंगे हंसी का तड़का, 25 साल बाद वापसी
आदित्य का गुस्सा है मशहूर
आदित्य नारायण का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद से जुड़ता रहता है। पिछले दिनों शो 'इंडियन आइडल' के दौरान वे महान गायक किशोर कुमार के बेटे से उलझ गए थे। उस घटना के बाद भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।