पिछले दिनों अदिति राव हैदरी ने एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मेरा चेहरा मासूम दिखता है तो इसका यह मतलब नहीं कि मैं किसी को ‘किस’ नहीं कर सकती।
मासूम लड़कियों के भी बॉयफ्रेंड होते हैं। वे भी संबंध बनाती हैं और समुंदर किनारे बिकनी पहन कर घूमती हैं। इसी पत्रिका के लिए अदिति ने उत्तेजक फोटोशूट भी कराया था। जिसमें वह सेक्सी ब्रा और जींस की निकर पहनी हुई थीं। अपनी इमेज बदलने के लिए बेकरार अदिति को अब इसका फायदा होने लगा है।
अक्षय कुमार की पिछले साल आई फिल्म ‘बॉस’ में बिकनी पहनने वाली अदिति को भले ही फिल्में कम मिल रही हों, लेकिन विज्ञापनों के प्रस्ताव खूब आ रहे हैं। जिसमें हेयर स्टाइल, स्किन केयर से लेकर मेक-अप के सामान के विज्ञापन शामिल हैं। इससे अलावा भी कई उत्पादों की कंपनियां यह जानने की इच्छुक हैं कि क्या वह उनके लिए हॉट अवतार में विज्ञापन कर सकती हैं।
अदिति के नजदीकी सूत्रों के अनुसार उन्हें सेक्सी फोटशूट कराने का फायदा मिल रहा है और ज्यादा से ज्यादा कंपनियां उन्हें फोन कर रही हैं। यहां तक कि कुछ विदेशी ब्रांड भी अब उन्हें अपने साथ जोड़न के इच्छुक दिख रहे हैं। अदिति के इस हॉट रूप के बाद अब देखना है कि कौन सी हीरोइन उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हुए इस सेक्सी रास्ते पर चलती है।