फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: काठमांडू में बैन हुई प्रभास की 'आदिपुरुष', माता सीता के जन्मस्थल को लेकर हुआ विवाद

Sun, 18 Jun 2023 08:30 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिल्म का भारी विरोध जताया जा रहा है। इस बीच खबर है कि 'आदिपुरुष' को काठमांडू में बैन करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म मेकर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, दूसरी ओर 'आदिपुरुष' को लेकर भारी विरोध जताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं, तो वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म की कई लोग निंदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


माता सीता के जन्मस्थान को लेकर विवाद 
इस बीच खबर है कि आदिपुरुष को काठमांडू में बैन करने का फैसला लिया गया है। जी हां, माता सीता के जन्मस्थान को लेकर विवाद हो गया। खैर, महाकाव्य के अनुसार वह नेपाल में पैदा हुई थी जिसका उल्लेख फिल्म में नहीं किया गया था। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने कहा कि काठमांडू घाटी में फिल्म को प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शहर के सभी सिनेमाघरों को लिखित रूप से हिदायत दी है कि, जब तक फिल्म के इस सीन को नहीं हटाते हैं, तब तक शहर के किसी भी हॉल में इस फिल्म को नहीं दिखा जाएगा।

फिल्म के डायलॉग्स को लेकर आपत्ति
बता दें कि आदिपुरुष को अभी तक केवल काठमांडू में ही बैन किया गया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही फिल्म को पूरे नेपाल में बैन किया जा सकता है। काठमांडू के महापौर ने आदिपुरुष को हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ अपमानजनक बताया है। मां सीता की जन्मस्थली मिथिला में है जो अब नेपाल में है। इस फैसले के समर्थन में कई लोग आए हैं। आदिपुरुष पर अब तक आम जनता से लेकर पॉपुलर सेलेब्स तक ने कमेंट किया है। वहीं इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर एक्टर्स के कपड़ों तक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- HDDCS: सलमान-ऐश्वर्या की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के 24 वर्ष पूरे, भंसाली प्रोडक्शंस ने साझा किया खास पोस्ट    

Sonalee Kulkarni: पूरी हुई 'मलाइकोट्टई वलीबन' की शूटिंग, सोनाली कुलकर्णी ने जताया निर्देशक का आभार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें