फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush Advance Booking: 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले की करोड़ों की कमाई, एडवांस बुकिंग में बेचे 1.50 लाख टिकट

Tue, 13 Jun 2023 02:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ली है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि ओपनिंग डे पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज होने में महज कुछ ही समय बचा है। रिलीज से पहले ही फैंस के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में इस फिल्म का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी 11 जून से शुरू हो चुकी है। 'आदिपुरुष' की एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन

आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एडवांस बुकिंग में फिल्म ने रिलीज से पहले ही छप्पड़फाड़ कमाई कर ली है। इसने पहले सप्ताहांत के लिए लगभग 1.50 लाख टिकट बेचे हैं, जिसकी राशि लगभग पांच करोड़ है। यानी शुरुआती एडवांस बुकिंग में फिल्म ने पांच करोड़ रुपये के कमाई की है। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' भारत में सभी भाषा संस्करणों के लिए अपने पहले दिन 100 करोड़ की ओपनिंग कर लेगी।

Karan Johar: अब नेपोटिज्म पर आधारित शो लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जानिए कहां देख सकेंगे 'शोटाइम'

 

आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वहीं, इसकी पूरी स्टारकास्ट इसे सुपरहिट बनाने के लिए फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही है। फिल्म के गानों को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

Javed Akhtar: नौ पैग पीकर नौ मिनट में जावेद अख्तर ने लिखा था यह रोमांटिक गाना, गायक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

 
विज्ञापन

आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। 'आदिपुरुष' में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्रीराम और कृति सेनन ने माता सीता का रोल निभाया है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

Shahrukh Khan: शाहरुख से फैन ने पूछा- खाना खाया क्या? किंग ने दिया मजेदार जवाब, स्विगी की एंट्री ने लूटी महफिल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें