अक्सर देखा गया है कि किसी भी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई होती है, लेकिन रोडीज में तो उल्टी गंगा ही बहती नजर आ रही है। शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गैंग लीडर्स आपस में ही भिड़ गए। गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती से प्रिंस नरूला की लड़ाई हो गई। बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिया चक्रवर्ती-प्रिंस नरुला
- फोटो : social media
प्रिंस ने रिया और गौतम को बजर दबाने के लिए कहा जिससे कि वह पेरी शीतल को अपनी टीम में ले सकें। लेकिन वो दोनों इस बात के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद प्रिंस गुस्सा गए और अपनी आवाज तेज कर दी। प्रिंस के बात करने के तरीके से रिया गुस्सा गईं। उन्होंने प्रिंस को उनसे माफी मांगने के लिए कहा, जिस पर प्रिंस ने कहा, 'मैं क्यों माफी मांगू, मैंने कुछ किया ही नहीं, और न ही तू मेरी दोस्त है'।
रिया के बाद प्रिंस की गौतम से भी अनबन हो गई। प्रिंस ने कहा, ''गौतम नहीं चाहता कि मैं बिग बॉस जीतूं। इस पर गौतम बोले- एक होता है बिग बॉस विनर, और एक होता है सिगमा बिग बॉस विनर। यह सुनते ही प्रिंस गुस्सा गए, और कहा 'एक होता है बिग बॉस विनर और दूसरा होता है सारे शोज का विनर'। इस लड़ाई में रिया भी कूद पड़ीं। वह प्रिंस से कहती हैं, 'तू मेरे बारे में बाहर उल्टी-सीधी बातें करता है'। प्रिंस ने उनके आरोपों को नकारते हुए गौतम से कहा, 'मेरे को धमकी मत दे'। हाथ जोड़कर गौतम मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'अरे सर, मैं आपको धमकी दे रहा हूं, आपको लग रहा है मेरे चेहरे से?
यह भी पढ़ें: अब नेपोटिज्म पर आधारित शो लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जानिए कहां देख सकेंगे 'शोटाइम'