फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adil-Rakhi: इनकार के बाद अब आदिल ने किया राखी के साथ अपने निकाह को कबूल, बोले- परिवार को मनाने में लगा हूं

Sat, 14 Jan 2023 09:13 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत ने अचानक ही आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी का खुलासा किया था, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। पहले आदिल ने निकाह से इनकार कर दिया था, तो अब उन्होंने इसे कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत किसी ने किसी वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, इन दिनों राखी सावंत आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में राखी ने आदिल के साथ हुए अपने निकाह की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद से ही दोनों चर्चा में आ गए। पहले जहां आदिल ने शादी से साफ इनकार कर दिया था, तो अब उन्होंने निकाह कबूल कर लिया है। हालांकि अभी भी उनका परिवार शादी के खिलाफ है।

विज्ञापन

राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राखी सावंत ने अचानक ही आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी का खुलासा किया था, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। इसके बाद से राखी खुलकर अपनी शादी को लेकर बात कर रही थी, तो आदिल ने इससे इनकार कर दिया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने कुछ भी बोलने के लिए थोड़ा समय मांगा था। वहीं, अब हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में आदिल ने राखी सावंत के साथ अपनी शादी की बात को मान लिया है। उनका कहना है कि वह अपने परिवार को मनाने की कोशिश में लगे हैं।

Box Office Report: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई लकड़बग्घा और कुत्ते, वरिसु-थुनिवु का टशन बरकरार

राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
आदिल ने कहा, 'मैं और राखी शादीशुदा हैं और वह दोनों साथ में खुश हैं। परिवार को इस बारे में जानकारी है, लेकिन वह अभी इसके लिए राजी नहीं हुए हैं और उन्हें मनाने का प्रोसेस चल रहा है। पहले में इस बात से इनकार कर रहा था, लेकिन फिर मैंने देखा कि जहां राखी होती है वहां कॉन्ट्रोवर्सी भी होती है। ऐसे में मैंने सोचा कि जब मीडिया में इतनी बातें हो रही हैं, तो शादी की बात को मान लेना ठीक है।' वहीं, जब आदिल से ये बातचीत हो रही थी राखी भी उनके साथ थीं। 

Junior NTR: ‘आरआरआर’ को लेकर जूनियर एनटीआर का बयान, बोले- भारत से ज्यादा जापान में मिला फिल्म को प्यार
विज्ञापन

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी का सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब
बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने सात महीने पहले पूरे रीति रिवाजों के साथ निकाह किया था। इतना ही नहीं राखी ने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया था। हालांकि जब यह खबर मीडिया के सामने आई, तो आदिल ने इनकार कर दिया। ऐसे में राखी का रो-रोकर बुरा हाल था। एक ओर एक्ट्रेस की मां का कैंसर का इलाज चल रहा है, तो आदिल के ऐसे करने की वजह वह समझ नहीं पा रही थीं। हालांकि अब आदिल ने राखी के साथ निकाह कबूल कर लिया है।

Kaifi Azmi: उठ मेरी जान मेरे साथ ही चलना है तुझे...जब मुशायरे में कैफी आजमी की गजल सुन हसीना ने तोड़ी थी मंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें