फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhyayan Suman: कंगना पर लगाए आरोपों को लेकर अध्ययन सुमन को नहीं अफसोस, बोले- सिक्के का दूसरा पहलू...

Tue, 01 Aug 2023 03:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अध्ययन ने कहा कि उन्हें कंगना के साथ अपने अफेयर और ब्रेकअप के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने का कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
अध्ययन सुमन-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समय था जब बॉलीवुड गलियारों में अध्ययन सुमन और कंगना रणौत के अफेयर की चर्चा थी। यह बात है 2008 की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का कथित अफेयर करीब सालभर चला। हालांकि, इसके बाद एक बुरे मोड़ पर जाकर दोनों का ब्रेकअप हो गया। राहें अलग होने के बाद अध्ययन सुमन ने कंगना पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। बता दें कि अध्ययन ने वर्ष 2017 में पंगा गर्ल पर आरोप मढ़े थे। अब हाल ही में उन्होंने एक बार फिर इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने इस बारे में वर्ष 2017 में ही क्यों सार्वजनिक रूप से बात की? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


बोले-अपना पक्ष रखना जरूरी था
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अध्ययन ने कहा कि उन्हें कंगना के साथ अपने अफेयर और ब्रेकअप के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने का कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने इस रिश्ते के बारे में वैसे ही बात की, जैसे कोई भी इंसान करता है। मैंने इसके बारे में उस समय बात की थी, जब लोग इस कहानी के मेरे पक्ष के बारे में नहीं जानते थे'। एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं रखी थी। न ही कभी हंगामा मचाया कि मेरे साथ क्या हुआ? हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। लोग इसका दूसरा पक्ष जानते थे। मैं सिर्फ एक बार बोलना चाहता था और आगे इस पर चर्चा नहीं करना चाहता था'। उन्होंने आगे कहा कि 'जब आप जनता के बीच होते हैं तो आपके बारे में इतनी राय और फैसले होते हैं कि कभी-कभी चीजों को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होता है'।
Ashwiny Iyer Tiwari: हुमा की तारीफ करती नजर आईं अश्विनी अय्यर, बोलीं- 'तरला' के लिए वही थीं पहली पसंद
विज्ञापन


करियर हुआ प्रभावित
अध्ययन ने यह भी कहा कि उन्होंने अपना प्रमोशन करने के लिए ऐसा नहीं किया था। अगर ऐसा होता तो वह 2009 में ही अपने रिश्ते के बारे में बात करते, 2017 का इंतजार नहीं करते। उन्होंने आगे कहा, 'इससे मेरे करियर पर क्या फर्क पड़ता है? आपको काम आपके अफेयर की वजह से नहीं, बल्कि आपकी प्रतिभा की वजह से मिलता है। तब लोगों ने मेरी आलोचना की, लेकिन जब मैंने अपना पक्ष बताया तो उन्होंने माफी मांगी'। अध्ययन का कहना है कि इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। 
विज्ञापन

Saiyami Kher: घूमने के लिए साथी की नहीं हौसले की जरूरत, सैयामी खेर ने इटली प्रवास पर खुद ही शूट की फिल्म

काले जादू का लगाया था आरोप!
उन्होंने बताया कि लोग उनका फोन नहीं उठाते थे और उन्हें कॉन्फ्रेंस से हटा दिया जाता था। उन्हें फिल्म के पोस्टर और प्रमोशन से दूर ही रखा जाता था। अध्ययन के लिए यह बहुत ही दुख देने वाले पल थे, लेकिन उन्होंने खुद की लड़ाई जारी रखी, क्योंकि उनका मानना है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं था। बता दें कि अध्ययन ने आरोप लगाया था कि कंगना ने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि कंगना काला जादू करने के साथ मारपीट भी करती थीं।
Kabuliwala: 'काबुलीवाला' से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक जारी, 'रहमत' की भूमिका में जंचे अभिनेता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें