जीनत अमान ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'अगर मैं आपके प्यार के लिए आपका आभार न व्यक्त करूं तो यह गलत होगा। आप लोगों से मुझे जो प्यार मिला है वह जबर्दस्त है। अपनी यादें, तारीफें, किस्से और कहानियों को मेरे साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन साझा करने के लिए धन्यवाद'।
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान आज भी अपने फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। हालांकि, वे अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अभिनेत्री इस मंच पर अपने विचार और बीते समय की यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके फालोवर्स की संख्या में इजाफा हुआ है और ये संख्या अब पांच लाख से ऊपर हो गई है। इस मौके पर उन्होंने एक पोस्ट साझा कर फैंस का आभार जताया है।
ये मुझे ऊर्जा देने वाला अनुभव
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मेरा रोमियो मुझे कहीं दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन मेरी इंस्टाग्राम प्रोफाइल 500k फॉलोअर्स की हो गए है। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इसके जरिए मैं आप सब में से हजारों लोगों से जुड़ सकती हूं। जाहिर है कि यह मेरे और मेरे करियर के लिए ऊर्जा देने वाला अनुभव है।'
सोशल मीडिया को बहुत गंभीरता से न लें
उन्होंने आगे लिखा, 'पिछले कुछ महीनों में मैंने सोशल मीडिया के कई सारे धोखे भी देखे हैं, इसलिए जब मैं आप सब को इस प्यार के लिए धन्यवाद दूंगी तो सबसे पहले ये कहूंगी सोशल मीडिया को बहुत गंभीरता से न लें। यह सच में बहुत ही पावरफुल टूल है। इसका उपयोग लोगों को प्रेरित करने, उनका मनोरंजन करने और लोगों से जुड़ने के लिए ही करें। अपनी असुरक्षा को बढ़ाने या अपने अंदर ईर्ष्या की भावना पैदा करने के लिए नहीं और न ही अपने अंदर किसी प्रकार का जहर भरने के लिए।'
यह मेरे लिए लिए बहुत ही खुशी की बात
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'अगर मैं आपके प्यार के लिए आपका आभार न व्यक्त करूं तो यह गलत होगा। आप लोगों से मुझे जो प्यार मिला है वह जबर्दस्त है। अपनी यादें, तारीफें, किस्से और कहानियों को मेरे साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन साझा करने के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए लिए बहुत ही खुशी की बात है'। बता दें कि जीनत अमान 70 से 80 के दशक में सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। उन्होंने देव आनंद, राजेश खन्ना, मेगास्टार अमिताभ बच्चन, हीमैन धर्मेंद्र और विनोद खन्ना समेत कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। इनमें हरे रामा हरे कृष्णा, सत्यम शिवम सुंदरम, डॉन, यादों की बारात और धरम वीर समेत कई हिट फिल्में शामिल हैं।
Shruti Haasan: आगामी पैन इंडिया फिल्म से श्रुति का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा टीजर और टाइटल