फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: बेहद नखरीली हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, किसी ने फेंक दिए कपड़े तो किसी ने रखी अजीब शर्त

Thu, 25 May 2023 02:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडस्ट्री में बहुत से सितारे अपनी लेट लतीफी और अखड़ अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनकी अजीबोगरीब आदतें लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती हैं। जी हां, ऐसी स्टार्स की बहुत सी आदतें हैं, जिनसे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार्स जिस चकाचौंध भरी दुनिया में रहते हैं उसका असर कहीं न कहीं उनकी पर्सनैलिटी पर पड़ता है। स्टार्स के पहनने, खाने की आदतों के अलावा उनके बर्ताव में भी इंडस्ट्री में आकर बहुत चेंज देखा जाता है। जहां इंडस्ट्री में बहुत से सितारे अपनी लेट लतीफी और अखड़ अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनकी अजीबोगरीब आदतें लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती हैं। जी हां, ऐसी स्टार्स की बहुत सी आदतें हैं, जिनसे लोग परेशान हैं। यूं तो इनमें अभिनेता और अभिनेत्रियों दोनों के नाम शामिल हैं, लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको सिर्फ और सिर्फ नखरीली एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं।  

विज्ञापन

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ - फोटो : insta
कटरीना कैफ
बॉलीवुड की खूबसूरत बालाओं में से एक कटरीना कैफ यूं तो अक्सर अपनी सुंदरता और स्टाइल के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, कैट में भी एक ऐसी आदत है, जिसकी वजह से एक बार फ्लाइट के एक केबिन क्रू मेंबर को खूब सुनने को मिली थी। दरअसल, कटरीना कैफ, जब भी फ्लाइट में सफर करती हैं वह किसी से बोलना पसंद नहीं करती हैं। एक बार एक्ट्रेस को केबिन क्रू की एक मेंबर ने नींद से जगा दिया था, जिसके कारण कटरीना उससे इस कदर गुस्सा हो गई थीं कि वह चिल्ला पड़ी थीं। कटरीना ने उस एटेंडेंट से यह तक कह दिया था कि वह उन्हें छू नहीं सकती है क्योंकि वह नहीं जानती कि आखिर कटरीना हैं कौन।

कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
अपने विचारों को मुखरता से रखने के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत को 'पंगा गर्ल' के नाम से जाना जाता है। अब तो लोगों को लगने लगा है कि दूसरों की कमियां और उनकी खामियां गिनाने में कंगना को मजा आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा ही कई बार कंगना फ्लाइट के केबिन क्रू मेंबर्स के साथ कर चुकी हैं। दरअसल, 'पंगा गर्ल' के बारे में प्रसिद्ध है कि जब खाने की बात आती है तो वह एयरहोस्टेस को खूब आगे-पीछे दौड़ाती हैं क्योंकि उनकी बहुत सी जरूरतें होती हैं।

विद्या बालन - फोटो : social media
विद्या बालन 
हमेशा अपनी प्यारी सी मुस्कान से लोगों की दिल जीतने वाली विद्या बालन वैसे तो बहुत ही शांत रहती हैं, लेकिन कई बार उनकी भी कुछ आदतें लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं। इन्हीं में से एक किस्सा उस दौर का है जब विद्या बालन 'किस्मत कनेक्शन' की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस समय पर विद्या बालन के सामने जब फिल्म के लिए उनकी कॉस्ट्यूम लगाई गई, तब उन्हें वो कपड़े बिल्कुल भी पसंद नहीं आए थे। अभिनेत्री को वो कपड़े इतने खराब लगे थे कि उन्होंने गुस्से में वह सेट पर ही फेंक दिए थे। 
Salman Khan: एयरपोर्ट पर एक लड़के ने तोड़ा सलमान खान का सुरक्षा घेरा! चुप खड़े देखते रहे बॉडीगार्ड शेरा

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
पीसी के स्टाइल और फैशन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अभिनेत्री न केवल असल जिंदगी में बल्कि फिल्मों में भी अपने फैशन से लोगों का दिल जीत लेती हैं। कहा जा सकता है कि प्रियंका ऐसा करने में माहिर हैं, लेकिन अभिनेत्री को इसकी आदत पड़ चुकी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक बार प्रियंका ने भी फिल्म के सेट पर कपड़े न पसंद आने के बाद उन्हें फेंक दिया था। फिल्म 'अनजाना अनजानी' के सेट पर प्रियंका को मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट्स पसंद नहीं आए थे। 

करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की 'बेबो' को गॉसिप क्वीन कहा जाता है। लेकिन करीना अपनी गॉसिप के साथ-साथ इंडस्ट्री में अपने नखरों के लिए भी प्रचलित हैं। करीना कपूर खान ने एक बार फिल्म निर्माता के सामने एक अजीबोगरीब शर्त रखी थी और यह निर्देशक और कोई नहीं बल्कि मधुर भंडारकर थे। करीना कपूर खान ने फिल्म 'हीरोइन' साइन करने से पहले मधुर भंडारकर के सामने शर्त रखी थी कि इस फिल्म में उनके सभी स्टार्स ए-लिस्टर्स होने चाहिए तभी वह इसमें काम करेंगी।
Bandaa: रिलीज के बाद मुश्किलों में 'बंदा', पीसी सोलंकी ने अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए भेजा कानूनी नोटिस
विज्ञापन

सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम कपूर
सोनम कपूर, बढ़ती उम्र में भी बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को मात देने वाले अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर अपने अभिनय से ज्यादा अपनी फैशन के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन अभिनेत्री के फैशन और स्टाइल के अलावा, जिस एक चीज की चर्चा जोरों पर होती है वह उनके नखरे हैं। जी हां, सोनम कपूर को भी बॉलीवुड की नखरीली अभिनेत्रियों में गिना जाता है। अभिनेत्री का एक किस्सा बहुत मशहूर है कि फिल्म 'मौसम' के सेट पर उन्हें मेकअप रूम और टीम नहीं दी गई थी, जिसकी वजह से वह फिल्म का सेट छोड़कर चली गई थीं। सोनम इसके बाद तब तक सेट पर नहीं लौटी, जब तक उन्हें फिल्म का पूरा क्रू मनाने नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें