फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री सयाली भगत बनीं मां, बेटी के नाम का भी किया खुलासा

Thu, 11 Jun 2020 08:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सयाली भगत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

द ट्रेन और घोस्ट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सयाली भगत ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। हाल ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। सयाली भगत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों से बना एक कोलाज साझा किया है। इस कोलाज के जरिए उन्होंने अपनी बेटे के नाम का खुलासा किया है। सयाली भगत की इंस्टाग्राम  पोस्ट के अनुसार उनकी बेटी का नाम इवांका सिंह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन




सयाली भगत ने तस्वीरों का जो कोलाज साझा किया है उसमें वह अपने बेटी के अलावा पति नवनीत प्रताप सिंह के साथ नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में सयाली अपना बेबी बंप भी दिखा रही हैं। तस्वीर के इस कोलाज को साझा करते हुए सयाली ने कैप्शन में लिखा, 'हैलो इंस्टा परिवार, मैं काफी अच्छी हूं। लेकिन मैं वादा करता हूं, अब आपसे ज्यादा बात करूंगी'।

सोशल मीडिया पर सयाली भगत का यह पोस्ट और उनकी बेटी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके कई फैंस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया और बेटी के नाम के लिए बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि सयाली भगत पूर्व फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं। वह इमरान हाशमी की फिल्म द ट्रेन में भी नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: पत्नी के अंतिम संस्कार में जाना चाहता था एक शख्स, सोनू सूद से मांगी मदद, अभिनेता ने दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें