अमिताभ बच्चन ने अपने संदेश में कहा, 'भारत में कोरोना वायरस के लिए डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस वाले जितना योगदान दे रहे हैं उतना ही योगदान भारतीय डाक कर्मियों ने भी दिया है। यह भी इस लड़ाई के एक महत्वपूर्ण सिपाही हैं। उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर दवाइयों और पैसों से संबंधित उनकी कई रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया है। मैं सभी भारत वासियों की तरफ से अपने डाकिया भाइयों का धन्यवाद करता हूं और यह संदेश देना चाहता हूं भारत का प्रत्येक नागरिक इस लड़ाई में आपके साथ है।'