फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबा बाली: कंटेंट क्रिएटर को क्यों मिल रही धमकियां? गालियों से भरा इनबॉक्स; कहा- इस साल मैंने बहुत कुछ सुना

Wed, 14 Oct 2026 12:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sahiba Bali: अभिनेत्री साहिबा बाली ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने हाल ही में महिलाओं को लेकर एक पोस्ट किया था। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
 
विज्ञापन
साहिबा बाली - फोटो : इंस्टाग्राम@sahibabali
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली महिलाओं के प्रति समाज के दोहरे रवैये के बारे में बात करने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस मामले से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। इसके बाद उन्हें बुरे कमेंट्स और धमकियां मिलीं। उन्होंने इनके स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। अभिनेत्री की पोस्ट में दुर्गा की पूजा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के बीच तुलना की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

साहिबा बाली - फोटो : Instagram @sahibabali
साहिबा ने किस पर साधा निशाना?
अभिनेत्री ने अपने मैसेज में इस बात पर जोर दिया कि एक तरफ तो समाज देवी की ताकत और गुस्से का जश्न मनाता है, मगर दूसरी तरफ उन महिलाओं को दबाता है, जो गुस्सा जाहिर करती हैं और अपने अधिकारों की मांग करती हैं। इसमें सवाल उठाया गया कि समाज धर्म में तो नारी शक्ति का सम्मान करता है, मगर असल जिंदगी में उसे स्वीकार करने में अक्सर हिचकिचाता है।

साहिबा बाली - फोटो : Instagram
ऑनलाइन आलोचना का शिकार हुईं अभिनेत्री
रीपोस्ट करने के बाद साहिबा को ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने उन्हें बार-बार बुरे मैसेज भेजे। उन्होंने उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए। इनमें ऐसे लोगों के मैसेज भी शामिल थे, जो उन्हें एक ही तरह की गाली-गलौज वाले मैसेज भेजकर स्पैम कर रहे थे।

साहिबा बाली - फोटो : इंस्टाग्राम@sahibabali
किससे हारीं साहिबा?
एक नोट में, साहिबा ने उस उनके खिलाफ नफरत को जाहिर किया।  उन्होंने लिखा, 'इस साल मैंने बहुत कुछ सुना। बिना किसी वजह के। मैं किसी भी तरह की नफरत का समर्थन नहीं करती। हो सकता है कि कुछ बातें मनगढ़ंत हों। मैं मतभेदों को हमदर्दी से देखती हूं, न कि बंटवारे की नजर से। उम्मीद है कि वे भी ऐसा कर पाएंगे। इस दुनिया में बहुत नफरत है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत अपनी आजीविका और सुरक्षा को खतरे में डालना है। सच कहूं तो, मैं अब थक चुकी हूं। वे जीत गए, मैं हार गई।'

साहिबा बाली - फोटो : Instagram
आलोचना पर क्या बोलीं साहिबा?
एक और पोस्ट में, साहिबा ने राजनीति और धर्म पर अपनी राय रखने के लिए होने वाली आलोचना का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'जाते-जाते यह बता दूं। कुछ कहूं, तो गाली। कुछ न बोलूं, तो गाली। सरकार के खिलाफ असहमति जताऊं, तो गाली। सरकार की तारीफ करूं, तो गाली।'

साहिबा बाली - फोटो : इंस्टाग्राम@sahibabali
क्या है साहिबा की राजनीतिक विचारधारा?
साहिबा ने साफ किया कि वह भाजपा समर्थक नहीं हैं, हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके पसंदीदा राजनेता हैं। उन्होंने कांग्रेस को एक कमजोर विपक्ष बताया, लेकिन 1991 के आसपास भारत की अर्थव्यवस्था में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान की तारीफ की।
विज्ञापन

साहिबा बाली - फोटो : instagram
कौन हैं साहिबा बाली?
  • साहिबा बाली ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। 
  • उन्होंने वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' और फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में काम किया है। 
  • साहिबा ने हंसराज कॉलेज और डरहम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 
  • इसके अलावा उन्हें ऑक्सफोर्ड में भी एक्सपोजर मिला है।
  • आईपीएल 2025 के दौरान उन्होंने पंजाब किंग्स के साथ भी काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें