राजपाल यादव, प्रियदर्शन, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या होता है सीक्वल का उद्देश्य?
आगे अपनी बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, ‘सीक्वल फिल्मों में होता यह है कि मेकर्स पहली फिल्म की कीमत को भुनाने की कोशिश करते हैं। वे फिल्म नहीं बनाते, बल्कि एक प्रोजेक्ट बनाते हैं और मुझे प्रोजेक्ट्स में कोई दिलचस्पी नहीं है। यहां तक कि 'भागम भाग' के समय भी अक्षय ने मुझसे पूछा था, क्या आप इसके दूसरे पार्ट के निर्देशन में रुचि रखते हैं तो मैंने मना कर दिया था।'
निर्देशक ने आगे कहा, 'सवाल ये है कि जब आप कोई फिल्म बनाते हैं और लोग उसकी सराहना करते हैं, तो आप दूसरा भाग बनाकर उस सराहना को क्यों खराब करना चाहते हैं( इसीलिए मैं सीक्वल फिल्मों का निर्देशन करने से इनकार करता हूं। मेरी फिल्मों के सीक्वल दूसरे लोग बनाएं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।’
‘हेरा फेरी 3’ पर क्या बोले प्रियदर्शन?
प्रियदर्शन ने अपनी निर्देशित फिल्म ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘इसमें और भी कई मुश्किलें हैं, बहुत सारी मुश्किलें। इसके बारे में बात करने के लिए मुझे कई अध्याय लिखने पड़ेंगे। मुझे नहीं लगता कि यह कभी बन पाएगी।’