फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: साउथ अभिनेत्री ऋचा गंगोपाध्याय ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर, रखा ये खूबसूरत नाम

Sun, 06 Jun 2021 02:22 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेत्री ऋचा गंगोपाध्याय ने बेटे लूका की पहली फोटो की शेयर।
  • 27 मई को एक्ट्रेस ने बेटे को दिया था जन्म।
  • साल 2019 में ऋचा गंगोपध्याय ने जो लैंगेला से रचाई थी शादी।
विज्ञापन
ऋचा गंगोपध्याय, जो लैंगेला, बेटा लूका - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऋचा गंगोपाध्याय ने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और साथ ही उसका नाम भी फैंस को बताया है। ऋचा गंगोपाध्याय और जो लैंगेला के घर 27 मई को बेटे ने जन्म लिया। अब एक्ट्रेस ने उनकी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, साथ ही बताया है कि उसका नाम लूका रखा गया है। कपल पहली बार माता-पिता बने हैं।

विज्ञापन

ऋचा गंगोपध्याय का बेटा लूका - फोटो : Instagram
ऋचा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लूका शान लैंगेला ने 27 मई को दुनिया में कदम रखा। मम्मी और पापा अच्छा कर रहे हैं और अपने छोटे से बच्चे के प्यार में पागल हैं। उसकी हंसी, शैतानी और चेहरे के भावों से हम निकल नहीं पा रहे हैं। वो एक स्वस्थ, खुश बेटा है बिल्कुल अपने पिता की तरह और मां की तरह उसकी नाक और बाल है। लूका तुमने हमारी जिंदगी में खुशियां भर दी और तुमने रोशनी दी है। काश हम तुम्हें हमेशा छोटा ही रख पाते।'

ऋचा गंगोपाध्याय ने साल 2013 में एलान किया कि वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं और फिर वो यूएसए चली गईं। साल 2019 में उन्होंने अपने दोस्त जो लैंगेला से शादी रचाई थी। करियर की बात करें तो ऋचा साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी हैं। साल 2005 और 2006 में उन्होंने मिस इंडिया यूएसए में हिस्सा लिया, लेकिन वे टॉप 10 तक ही पहुंच सकीं। अगस्त 2007 में उन्होंने मिस मिशीगन का खिताब अपने नाम किया और इसी साल मिस इंडिया यूएसए जीतने में भी वे सफल रहीं।
विज्ञापन

ऋचा गंगोपध्याय - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म 'लीडर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर राणा दग्गुबाती थे। इसके बाद उनकी दूसरी तेलुगु फिल्म 'नागावली' आई। ऋचा ने तेलुगु के अलावा तमिल और बंगाली भाषाओं में भी कुछ फिल्में की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें