बता दें कि दोनों को उस गाने पर थिरकते हुए देखा गया है जो आज से 45 साल पहले फिल्म 'कहानी किस्मत की' में सुना गया था। बात कर रह हैं गाने 'अरे राफ्ता-राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है' की।
फिल्म 'कहानी किस्मत की' साल 1973 में रिलीज हुई थी और दर्शकों को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। फिल्म के इस गाने ने लोगों को बहुत मनोरंजित किया था।
Yamla Pagla Deewana Phir Se
फिल्म का ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ये फिल्म भी पिछले दो भागों की तरह खूब गुदगुदाएगी। फिल्म को नवनीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। कृति खरबंदा बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में बॉबी देओल संग नजर आएंगी।
फिल्म 10 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है जो महीने के आखिरी दिन 31 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन इस बीच ट्रेलर में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के साथ कई नामचीन हस्तियां भी नजर आई। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान का नाम शामिल है।