'लॉकर में जवानी...'
इस हफ्ते पवन सिंह की फिल्म 'मां तुझे सलाम' का गाना 'लॉकर में जवानी...' यूट्यूब पर हिट रहा। इस गाने को याशी म्यूजिक ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर रिलीज किया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी डांस करती दिख रही हैं। इस गाने के बोल हैं 'लॉकर में धई आवा जाई के जवानी...' गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि इसे खुद पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने ही गाया है। बात करें फिल्म 'मां तुझे सलाम' की तो इस फिल्म को असलम शेख ने डायरेक्ट किया है। 'मां तुझे सलाम' फिल्म में पवन सिंह के अलावा मधु शर्मा, अक्षरा सिंह और सुरेंद्र पाल सिंह भी नजर आएंगे।
'छलकता हमरो जवनियां ऐ राजा...'
इस हफ्ते काजल राघवानी का 'छलकता हमरो जवनियां ऐ राजा...' पर स्टेज डांस काफी चर्चा में रहा। इस वीडियो में काजल अपने ही गाने 'छलकत हमरो' पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। काजल का ये डांस यकीनन सीट पर बैठे लोगों को सीट से खड़े करने पर मजबूर कर देगा। बात करें गाने की तो पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज में गाये गए इस गीत के संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार आजाद सिंह हैं। पवन सिंह और काजल राघवानी की लाजवाब परफॉर्मेंस वाला यह सुपरहिट सॉन्ग भोजपुरी फिल्म 'भोजपुरिया राजा' से है। जो 2016 में रिलीज हुआ था और आज भी सुपरहिट गानों में इसकी गिनती होती है।
‘गौरा तनी हंसी दा न’
सावन के महीने में पवन सिंह के साथ आई चांदनी सिंह का नया एल्बम ‘गौरा तनी हंसी दा न’ इन दिनों खूब सुना जा रहा है। इस एल्बम में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भगवान शंकर के रूप में आकर गौरी के रूप में चांदनी सिंह को मनाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।