भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'संघर्ष' जल्द ही सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही सोशल मीडिया पर आग लगा रहे हैं। ऐसे में फिल्म का एक और गाना रिलीज हुआ जिसमें खेसारी लाल की हीरोइन दूध से भीगी नजर आ रही है।
गाने के यूट्यूब पर अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर इसे देखने वालों की बाढ़ आ गई है। बता दें कि फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लीड रोल में हैं। इतना ही नहीं वह एक सिंगर भी हैं। भोजपुरी ही नहीं हिंदी दर्शक भी उनके गाए गाने पसंद कर इन्जॉय करते हैं।
ऐसे में अपने दर्शकों का ख्याल करते हुए खेसारी लाल ने फिल्म का एक और गाना 'धोवल बारू दूध से' यूट्यूब पर रिलीज किया है जोकि रिलीज होते ही धूम मचा रहा है।
ये गाना 13 अगस्त को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने को गीतकार आजाद सिंह ने लिखा है। इस गाने को अब तक 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।