फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Desai: कला निर्देशक नितिन देसाई ने की थी आत्महत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

Thu, 03 Aug 2023 11:28 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नितिन देसाई का पोस्टमॉर्टम एक्सपर्ट पैनल ने किया है। शुरुआती परिणाम के मुताबिक, आर्ट निर्देशक की मौत फांसी लगाने से हुई है।
विज्ञापन
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'1942 ए लव स्टोरी' 'हम दिल दे चुके सनम', 'स्वदेस', 'खाकी', 'लगान' और 'देवदास' जैसी फिल्मों के कला निर्देशक नितिन देसाई का शव दो अगस्त को कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। इसके बाद से आशंका जताई जा रही थी कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी मिलते ही रायगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। 

विज्ञापन

नितिन देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पोस्टमॉर्टम  रिपोर्ट आई सामने
बता दें कि नितिन देसाई का पोस्टमॉर्टम एक्सपर्ट पैनल ने किया है। शुरुआती परिणाम के मुताबिक, आर्ट निर्देशक की मौत फांसी लगाने से हुई है। हालांकि, आगे की जांच के लिए उनके ब्लड सैंपल को सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा परिजनों के अनुरोध पर शव को मुर्दाघर में रखा गया है। दरअसल, उनका एक बेटा अमेरिका में है और परिवार उनके लौटने का इंतजार कर रहा है। आर्ट निर्देशक ने अपने वॉयस मैसेज में एनडी स्टूडियो के अंदर उनका अंतिम संस्कार करने की इच्छा जाहिर की थी।

RARKPK: 'तुम क्या मिले' शूट करने से पहले शाहरुख खान से मिलने गई थीं आलिया भट्ट, SRK ने सिखाया था रोमांस

विज्ञापन

नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिग्गज हस्तियों के साथ किया काम
बता दें कि एनडी स्टूडियो नितिन देसाई का दूसरा घर था। खबरों के अनुसार आत्महत्या के दो दिन पहले तक वह स्टूडियो में थे। नितिन को बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर चार बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अपने दो दशक के करियर में उन्होंने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स संग काम किया, जिनमें संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर खोला बॉलीवुड का कच्चा-चिट्ठा, लोनली डेथ्स पर जाहिर किया दुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें