फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manava Naik: एक्ट्रेस मनवा नाइक के साथ कैब ड्राइवर ने की बदसलूकी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 16 Oct 2022 12:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि उन्होंने घर जाने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से रात 8.15 बजे कैब ली थी। जब वह कैब में बैठीं, तो ड्राइवर ने फोन पर बातें करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
Manava Naik - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म एक्ट्रेस और डायरेक्टर मनवा नाइक ने एक कैब ड्राइवर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि जब वह टैक्सी से घर जा रही थीं, उस दौरान कैब ड्राइवर ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकाया। बता दें कि मनवा नाइक कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मनवा के साथ यह घटना मुंबई में शनिवार शाम को घटी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह बात शेयर की है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटिल ने कैब ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लेने का आश्वासन दिया है। विश्वास नांगरे पाटिल ने लिखा, 'शहर की पुलिस ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है और अपराधी के खिलाफ जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।'

विज्ञापन


Bigg boss 16: देश का मनोरंजन कर रही हैं अर्चना गौतम, सलमान खान ने भी कही यह बड़ी बात

शनिवार शाम की घटना
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि उन्होंने घर जाने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से रात 8.15 बजे कैब ली थी। जब वह कैब में बैठीं, तो ड्राइवर ने फोन पर बातें करनी शुरू कर दीं, जिस पर एक्ट्रेस ने एतराज जताया, क्योंकि वह फोन पर बात करते हुए ही ड्राइव कर रहा था। इसके अलावा ड्राइवर ने ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन किया। इस दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कैब रोककर इसका फोटो भी लिया। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस से भी बहस करनी शुरू कर दी।  एक्ट्रेस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कैब को जाने देने की गुजारिश की।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
मनवा नाइक का कहना है कि कैब ड्राइवर अचानक उन पर भड़कने लगा और कहा, 'क्या वह 500 रुपये का जुर्माना अदा करेंगी?' एक्ट्रेस का दावा है कि ड्राइवर ने उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने तक की भी धमकी दी। एक्ट्रेस ने जब कैब किसी पुलिस स्टेशन ले जाने को कहा तो ड्राइवर ने अंधेरे इलाके में कैब खड़ी कर दी। इसके बाद ड्राइवर तेज स्पीड में कैब को लेकर चला गया। इसके बाद मनवा नाइक ने उबर सेफ्टी हेल्पलाइन पर कॉल की। वह एक्जीक्यूटिव से बातचीत कर रही थीं, इसी दौरान ड्राइवर ने कैब की रफ्तार और ज्यादा बढ़ा दी। एक्ट्रेस के लाख कहने पर भी ड्राइवर ने कैब नहीं रोकी। साथ ही किसी और को कॉल लगाने लगा।

Rani Chatterjee: 'घर बुलाया, गंदी-गंदी बातें कीं', रानी चटर्जी ने खोला साजिद खान का कच्चा चिट्ठा
विज्ञापन

पुलिस ने दिया आश्वासन
एक्ट्रेस ने मदद के लिए गुहार लगानी शुरू की। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार दो युवकों और एक ऑटोड्राइवर ने कैब ड्राइवर को घेर लिया और एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया। एक्ट्रेस का कहना है कि मैं ठीक हूं, लेकिन डरी हुई हूं। मुंबई जॉइंट सीपी नांगरे पाटिल ने एक्ट्रेस को उचित एक्शन लिए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, 'हमने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है! डीसीपी जोन 8 इस पर काम कर रहा है और जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें