फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahira Khan: भरी सभा में माहिरा खान ने लिखा SRK का नाम, PAK सांसद अफनान ने एक्ट्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 22 Mar 2023 09:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भरी सभा में माहिरा खान का शाहरुख की तारीफ करना पाकिस्तानी सांसद को रास नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर माहिरा खान को खूब भला-बुरा कहा है।

विज्ञापन
शाहरुख खान और माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माहिरा खान की गिनती पाकिस्तान की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म रईस में लीड अभिनेत्री का किरदार निभाया  था। इस फिल्म में शाहरुख और माहिरा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी। हाल ही में रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्ट्स काउंसिल ऑफ पाकिस्तान ने कराची में एक इवेंट रखा था। इसमें माहिरा खान भी शामिल हुईं और उन्होंने तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। 

विज्ञापन

माहिरा खान - फोटो : Social Media
क्या बोलीं माहिरा खान
आर्ट्स काउंसिल ऑफ पाकिस्तान की तरफ से हुए इस इवेंट में माहिरा से पूछा गया कि 2-3 सियासी जमातें चल रही हैं, तो आप किसकी तरफ हैं। इस सवाल के जवाब में पहले तो कुछ माहिरा शांत रहीं फिर उन्होंने कहा, एक फिल्म आई है...मैं पठान की तरफ हूं। इस दौरान उन्होंने इशारों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी का भी नाम ले लिया। 

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 'मिसेज चटर्जी' और TJMM की धीमी हुई रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'ज्विगाटो'

माहिरा खान
पाकिस्तानी सांसद को क्यों लगी मिर्ची
माहिरा खान का यह कहना पाकिस्तानी सांसद को रास नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर माहिरा खान को खूब भला-बुरा कहा है।  पाकिस्तानी सांसद डॉक्टर अफनान उल्लाह खान ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने माहिरा खान और अनवर मसूद के बारे में लिखा, 'माहिरा खान को मेंटल प्रॉब्लम है और अनवर मकसूद अपनी जिंदगी के इस हिस्से में आकर नशे में हैं। इन दोनों ही बेशर्म किरदारों को पब्लिक की दुआएं मिल रही हैं। माहिरा खान पर तो किताब लिखी जा सकती है। अफनान ने कहा कि माहिरा पैसों के भारतीय एक्टर्स की चापलूसी करती है।'
विज्ञापन

माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख और रणबीर से है दोस्ती
पाकिस्तानी सांसद डॉक्टर अफनान अपने इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। माहिरा खान साल 2017 में आई रईस में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ भी उनका अच्छा दोस्ताना रहा है। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, दोनों लंदन की एक सड़क सिगरेट पीते दिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें