फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leena Maria Paul: तिहाड़ जेल में जैम और जेली बनाना सीख रहीं अभिनेत्री, 200 करोड़ की धोखाधड़ी करने का है आरोप

Sun, 10 Apr 2022 07:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री लीना मारिया पॉल तिहाड़ जेल में महिला कैदियों के लिए चलाए जा रहे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जैम और जेली बनाना सीख रही हैं। वह अपने पति सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
लीना मारिया पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'मद्रास कैफे' में काम कर चुकी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और उनके पति सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। लीना अब महिला कैदियों के लिए चलाए जा रहे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जेल में जैम और जेली बनाना सीख रही हैं।

विज्ञापन


जेल के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक साल से जेल में बंद क्लासिकल डांसर लीना सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। उन्होंने बताया कि जैम और जेली के अलावा कैदियों के लिए कला, संगीत, नृत्य, योग और अचार बनाने की कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लीना जब से जेल में हैं, वह अन्य कैदियों की तरह अपने समय का उपयोग नई चीजों को सीखने में कर रही हैं। वह पिछले दो महीनों से सप्ताह में दो बार जैम और जेली बनाने की कक्षाओं में भाग ले रही हैं। वहीं, लीना ने नेल आर्ट और मेकअप कक्षाओं में भी दाखिया लिया है। अभिनेत्री तिहाड़ जेल की नंबर छह विंग या महिला विंग में और सुकेश चंद्रशेख नंबर बन विंग में बंद हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले साल 2 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने अदालत में लीना और चंद्रशेखर के खिलाफ रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह की शिकायत के बाद आरोप पत्र दायर किया था। लीना और चंद्रशेखर पर कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। लीना और चंद्रशेखर इस मामले में अन्य आरोपियों के साथ हिरासत में है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है।

इसके साथ ही दोनों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। लीना और चंद्रशेखर पर आरोप है कि दोनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हवाला मार्गों का इस्तेमाल कर अपने पैसे को छुपाने के लिए कुछ कंपनियां बनाई थीं। ईडी ने इस मामले में दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें