बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी दमदार एक्टिंग और डांस साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्मी दुनिया में उनकी छवि एक एक्शन हीरो की है और टाइगर को लाखों लोग फॉलो भी करते हैं। खास बात ये है कि टाइगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। विदेशी लड़कियां भी टाइगर की एक झलक पाने के लिए पागल रहती हैं। टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए विदेशी लड़कियां लाइन में लगी हुई हैं।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने टाइगर श्रॉफ का वीडियो शेयर किया है, जिसमें लड़कियां एक-एक करके अभिनेता के साथ फोटो क्लिक करवाती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करके वैनिटी वैन में जाने लगते हैं तब वहां पर लड़कियां टाइगर को शर्टलेस देखकर पागल हो जाती हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाने लगती हैं। खास बात ये है कि टाइगर भी काफी शांत अंदाज में सभी के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं।
इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ के चेहरे पर थकावट साफ देखी जा सकती है लेकिन टाइगर किसी को भी फोटो के लिए मना नहीं करते। टाइगर के इस अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स फिदा हो गए हैं और अब हर कोई अभिनेता के इस काम की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'स्टार के लिए सम्मान, इतना थके होने के बाद भी अपने फैंस के लिए समय निकालते हैं।' एक यूजर ने टाइगर की हालत को देखते हुए लिखा, 'छोटी बच्ची हो क्या। दिखाई नहीं देता की वह थके हुए हैं।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'हे भगवान। वह सच में थके हुए हैं। लेकिन अपने फैंस को हर्ट नहीं करना चाहते।'
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करे तो अभिनेता के पास कई फिल्में लाइन में लगी हुई हैं, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर फिल्म 'गणपत' में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह 'हीरोपंती 2' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे।