प्रेग्नेंसी में भी दिखा ग्लैमरस अंदाज
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल प्रेग्नेंसी में भी एक फैशन गोल सेट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक ऑफ शोल्डर कट ड्रेस में सिजलिंग अवतार में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काजल ग्लैमरस अंदाज मों पोज करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये लेटेस्ट तस्वीरें फैंस को दीवाना बना रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
हर महिला की तरह अभिनेत्री काजल अग्रवाल के लिए भी यह बेहद स्पेशल टाइम है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की जर्नी को शेयर करती रहती हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर पहले से भी ज्यादा ग्लो देखने को मिलता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा, 'आप सबसे खूबसूरत इंसान हो खूबसूरत दिल के साथ, इसी तरह से एक अन्य ने लिखा, आप जानते हैं, मैंने हमेशा सोचा था कि डिज्नीलैंड 'पृथ्वी पर सबसे खुशहाल जगह' थी, लेकिन इससे पहले कि मुझे आपके बराबर में यहां खड़े होने का मौका मिलेगा।