फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम लड़ने लगीं फिल्मों की ये दो हीरोइनें

Wed, 07 May 2014 01:19 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म में हीरोइनों को झगड़ते हुए देखा होगा आपने। लेकिन एक रियलिटी शो में एक फिल्म की दो हीरोइनें सच में झगड़ बैठीं।
विज्ञापन


आने वाली फिल्म द एक्सपोज के प्रमोशन के दौरान यह अजीब घटना हुई। कॉमेडी विद कपिल के शो में इस फिल्म की दोनों ही हीरोइनें सरेआम मारपीट करनी लगीं।

यहां के लाइव शो में जोया अफरोज व साथी एक्ट्रेस सोनाली राउत के बीच हाथापाई हो गई। यहीं नहीं जोया ने सोनाली को थप्पड़ भी मार दिया।

हुआ यूं कि दोनों एक्ट्रेस फिल्म प्रमोशन के लिए कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में जा रही थी। मैकअप वैन में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन


इस पर सोनाली ने जोया को भला बुरा कहा और जोया ने सोनाली को तमाचा जड़ दिया। हालांकि हिमेश रेशमिया ने स्थिति को संभाल लिया और मामला शांत किया।

अगले शुक्रवार को रिलीज हो रही इस फिल्म में  सोनाली, जोया के अलावा हिमेश रेशमिया भी मुख्य भूमिका में है. फिल्म में यो यो हनी सिंह और इरफान खान भी अभिनय करते हुए दिखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें