ऐसा बहुत कम होता है लेकिन रानी मुखर्जी के साथ ऐसा ही हुआ है। रानी मुखर्जी अपने हनीमून से अकेले ही लौटीं, पति गायब थे।
शादी के बाद रानी मुखर्जी इटली से भारत लौट आयीं हैं। रानी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां खास बात यह रही कि उनके साथ पति आदित्य नजर नहीं आए।
सूत्रों का कहना कि वे दूसरी फ्लाइट से भारत पहुंचे। आदित्य चोपड़ा ने कैमरों की नजर से बचने के लिए ऐसा किया। रानी मुखर्जी एयरपोर्ट पर एकदम कैजुअल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने जीन्स और जैकेट पहनी हुई थी।
अब यह बात समझ में नहीं आ रही है कि आखिर शादी होने के बाद भी यह मीडिया की नजर में साथ-साथ क्यों नहीं दिखना चाह रहे हैं।