फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्विटर पर दी जानकारी

Sun, 10 Jan 2021 04:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक।
  • ट्विटर पर दी जानकारी।
  • फैंस से की मैसेज पर ना रिएक्ट करने की अपील। 
विज्ञापन
ईशा देओल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अब हैकर्स की नजर तेज हो गई है। ऐसे में आए दिन किसी ना किसी सेलेब के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ईशा देओल का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैट हो गया है। जिसकी जानकारी ईशा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।

विज्ञापन


ईशा देओल ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें 'कॉपीराइट उल्लंघन' का संदेश दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही ईशा देओल ने अपने फैंस से अपील की है कि उनके अकाउंट से यदि कोई मैसेज आता है तो उसका रिएक्स ना दें। इसके साथ ही उन्होंने असुविधा के लिए लोगों से माफी भी मांगी है।




ईशा देओल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट 'आईएमईशादेओल' को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है।'
विज्ञापन

 

बता दें कि ईशा देओल अकेली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं। कुछ दिन पहले अभिनेत्री अमीषा पटेल का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस के साइबर सेल में की थी। वहीं अमीषा के अलावा पार्श्व गायिका आशा भोसले, उर्मिला मातोंडकर, सुजैन खान, विक्रांत मैसी और फराह खान का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो चुका है।
विज्ञापन


पढ़ें: Tahir Raj Bhasin 2021: खतरनाक विलेन अब बनेगा ओपनिंग बल्लेबाज, ताहिर राज भसीन का ऐसा रहेगा नया साल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें