लिखा बस अब और कुछ नहीं यही सब कुछ है-
दीया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह बेटे अव्यान को एक बेबी कैरियर में गोद लिए हुए हैं। एक तस्वीर में दीया अपने बेटे अव्यान का माथा चूमती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वह बेटे को गार्डन की हरियाली दिखाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, बस और कुछ नहीं। यही सब कुछ है।" एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की है।
शेयर किया क्यूट वीडियो-
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे अव्यान का एक क्यूट वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पक्षियों की आवाज आ रही है और अव्यान उन आवाजों पर रिस्पॉन्ड करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिया मिर्जा ने लिखा, हां बेबी, प्रकृति में एक अलग लय है, उस ताल का जवाब देते रहो! अव्यन आजाद को पौधों से बात करना पसंद है! इन तस्वीरों पर फैंस के साथ सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।