फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Raj: 'घोस्ट' फेम अनन्या राज का हुआ निधन, मानसिक और शारीरिक समस्याओं से जूझ रही थीं अभिनेत्री

Sun, 16 Aug 2026 06:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Raj Passed Away: अभिनेत्री अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह लंबे समय से कई दिक्कतों से जूझ रही थीं।
विज्ञापन
अनन्या राज - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyaraj.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए मशहूर अभिनेत्री अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। परिवार ने बताया कि 15 जुलाई को नींद में ही उनका निधन हो गया। वे एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
विज्ञापन

अनन्या राज - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyaraj.official
परिवार ने दी दुखद खबर
अनन्या के परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर शेयर की। परिवार ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की।
परिवार ने नोट में लिखा 'यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही उनका निधन हुआ। वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं और उन्होंने इनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी।'

परिवार ने की गुजारिश
बयान में आगे कहा गया, 'वह एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थी। बच्ची, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करते हैं। इस मुश्किल समय में, हम प्राइवेसी और शांति बनाए रखना चाहते हैं।'
विज्ञापन

अनन्या राज - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyaraj.official
अनन्या राज का करियर
अनन्या राज ने हिंदी और रीजनल सिनेमा में अपनी पहचान बनाई थी। मुंबई में पली-बढ़ीं अनन्या ने फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम करके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें