फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo पर पहली बार सामने आईं तापसी, बोलीं-भारत में अच्छे दिख रहे हैं रिजल्ट

Tue, 09 Oct 2018 05:42 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Taapsee Pannu
विज्ञापन

भारत में  #MeToo अभियान को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा तो वहीं  बॉलीवुड के और भी कई बड़े सितारे विकास बहल, रजत कपूर, कैलाश खेर और आलोक नाथ के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। सारी घटनाओं की जानकारी ट्विटर के जरिए पूरे देश में फैल रही है। 

विज्ञापन


तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि मुझे बेहद खुशी है आखिर एक लंबे वक्त के बाद इस मूवमेंट की शुरुआत हुई। भारत में इसका रिजल्ट भी अच्छा दिख रहा है। कुछ साल पहले जब मैं विदेश जाती थी तब अक्सर लोग मुझसे सवाल करते थे।

Me Too को लेकर मैं जवाब नहीं दे पाती थीं लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं कि देर से हुआ लेकिन जो भी हुआ हमारे देश के भविष्य के लिए बहुत अच्छा हुआ, इससे लड़कियां खुद के लिए अवाज उठा पाएंगी।  फिल्म 'पिंक' में तापसी की एक्टिंग को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तापसी कितनी बोल्ड अभिनेत्री हैं। बीते दिनें तापसी अभिषेक बच्चन के साथ 'मनमर्जिया' में नजर आई थीं। तापसी बताती है मुझे लोगों के लिए काम करना और उनकी मदद करना बहुत पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें