बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म डायरेक्टर विपुल शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह फिल्म साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है।
विपुल शाह के मुताबिक फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के लिए एक्टर अक्षय कुमार उनकी पहली पसंद थे, लेकिन अक्षय के पास तारीखें खाली नहीं थीं। अक्षय ने रिक्वेस्ट करके कहा कि आप किसी और को मेरी जगह रख लो। इसके बाद मेरी बात अर्जुन कपूर से हुई और मैंने अर्जुन से कुछ नहीं छुपाया।
अर्जुन ने स्क्रिपट सुनने के बाद इस फिल्म के लिए तुरंत हां कर दिया। इससे पहले अक्षय विपुल शाह की चार,पांच फिल्मों में काम कर चुके हैं।
'नमस्ते लंदन' में कैटरीना लीड रोल में नजर आई थीं लेकिन इस फिल्म की कहानी कुछ अलग हैं इसमें देशी लुक वाली लड़की चाहिए थी, जिसकी वजह से मैंने परिणीति चोपड़ा को साइन किया है।