फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय कपूर ने अपने निर्देशकों के प्रति जताया आभार; लिखा- 'पिछले आठ साल मेरे लिए...'

Tue, 10 Feb 2026 11:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Kapoor Post: संजय कपूर ने आज सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए अपने अविश्वसनीय निर्देशकों के प्रति आभार जताया है। संजय जल्द ही क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'अब होगा हिसाब' में नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
संजय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता संजय कपूर पिछले आठ साल में अपने फिल्मी सफर को बहुत खास मानते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर कई यादगार और शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही संजय ने अपने निर्देशकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

संजय कपूर का पोस्ट
संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ संजय ने लिखा, 'यह आठ साल उनके लिए एक्टर के तौर पर कमाल के रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें बहुत अच्छे निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर, बेजॉय नांबियार, करिश्मा कोहली, श्रीराम राघवन, अली अब्बास जफर और नीरज घेवान जैसे निर्देशकों को धन्यवाद किया। संजय ने लिखा कि इन सभी निर्देशकों ने उन पर भरोसा किया और उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स में मौका दिया।


 
विज्ञापन

'अब होगा हिसाब' में नजर आएंगे संजय
संजय का अगला प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज है, जिसका नाम है- 'अब होगा हिसाब'। यह एक क्राइम ड्रामा-थ्रिलर है, जिसमें शाहीर शेख और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज में और भी कलाकार हैं जैसे अविनाश मिश्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, हरमन सिंघा और आशीमा वरदान। यह वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में आने वाली है।

यह भी पढ़ें: 'ओ रोमियो' शाहिद कपूर ने क्यों किया निर्देशक विशाल भारद्वाज का धन्यवाद, लिखा- 'बहुत गर्व है और आभारी...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें