शाहिद का पोस्ट
शाहिद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। शाहिद ने इस शानदार तस्वीर के साथ लिखा, 'एक अभिनेता के तौर पर मेरी तरफ से विशाल भारद्वाज के लिए ये है। ओ' रोमियो के लिए धन्यवाद। मेरे लिए एक और किरदार, जो मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। बहुत गर्व है, बहुत खुश हूं और बहुत आभारी हूं।'
कब रिलीज होगी फिल्म O’Romeo?
साजिद नाडियाडवाला ने 'ओ'रोमियो' को बनवाया है और विशाल भारद्वाज ने निर्देशन किया है। 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज 8 साल से ज्यादा समय बाद फिर साथ आए हैं। पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'कमीने' (2009), 'हैदर' (2014) और 'रंगून' (2017) में काम कर चुके हैं। फिल्म की कहानी एक तरफा प्यार, जुनून, दर्द और ठुकराए गए इश्क के बारे में लगती है। इसमें शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल हैं। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग के दौरान दिल्ली मेट्रो में फैंस से घिरे कार्तिक आर्यन, देखें वायरल वीडियो