संदीप नाहर
- फोटो : Twitter
संदीप नाहर ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था। उस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे, साथ ही ये भी बताया था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने वीडियो में कहा था, 'मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा। एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था। आज यह वीडियो बनाने का मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई परेशानियां चल रही हैं। मैं दिमागी तौर पर ठीक नहीं हूं। इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है। डेढ़ दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं। मैंने अपनी पत्नी को बार-बार समझाया है। 365 दिन लड़ना ठीक नहीं है। हर रोज सुसाइड की बात करना ठीक नहीं है। वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी।'