रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' का नया पोस्टर सामने आया है। इसमें आपको पिछले सभी पोस्टर्स की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही कैटरीना और रणबीर गंभीर एक्सप्रेशन देते दिख रहे हैं। ये पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया गया है। फिल्म में रणबीर जग्गा और कैटरीना श्रुति नाम के किरदार में नजर आएंगे।
Jagga ki duniya hai thodi unpredictable 👀🏃🏻🏃🏻♀
but Shruti ke saath he can do the impossible!🤗😎
Welcome to the magical #WorldOfJagga🌍👨🌾 pic.twitter.com/WlTOq1cZ8L— UTV Motion Pictures (@utvfilms) June 15, 2017
'जग्गा जासूस' कैटरीना के जन्मदिन से दो दिन पहले यानि 14 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को सात बार बदला जा चुका है लेकिन अब इसकी रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है।
आपको बता दें फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बसु पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे लेकिन गाने और कुछ सीन्स की शूटिंग की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ाया गया। एक
के बाद एक गाने और पोस्टर आने के बाद दर्शक इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।