फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ivory Possession Case: हाथीदांत रखने के मामले में अभिनेता मोहनलाल की बढ़ीं मुश्किलें, मुकदमा चलाने का आदेश

Sat, 11 Jun 2022 01:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेता मोहनलाल पर कथित अवैध रूप से हाथीदांत रखने के मामले में मुकदमा चलाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस मामले के वापस लेने की राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका को निचली अदालत द्वारा खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध रूप से हाथी दांत रखने के मामले में दक्षिण भारतीय अभिनेता मोहन लाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अभिनेता के खिलाफ दर्ज वन्यजीव अपराध मामले में उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि निचली अदालत ने उनके खिलाफ अभियोजन कार्यवाही वापस लेने के लिए राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी है। प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट पेरुम्बवूर द्वारा याचिका को खारिज किया गया है।

विज्ञापन


केरल सरकार ने मामले को बंद करने का किया था आग्रह
बता दें कि केरल सरकार में अपनी याचिका में मामले को बेबुनियाद बताते हुए कोर्ट से आग्रह किया था कि केस को बंद कर दिया जाए। सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) ने तर्क दिया कि मामले के साथ आगे बढ़ाना एक निरर्थक अभ्यास और अदालत के कीमती समय की बर्बादी होगी। 

हालांकि वकील अब्राहम पी मेंचिकारा ने अभियोजन को वापस लेने का विरोध करते हुए तर्क दिया कि मोहनलाल को जारी हाथीदांत का स्वामित्व प्रमाण पत्र शून्य था, जिसे मामले को वापस लेने के आधार के रूप में नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा, हाथी दांत के दो जोड़े पाए गए, जबकि 13 हाथीदांत कलाकृतियों के लिए अभिनेता के खिलाफ कोई मामला नहीं चलाया गया।
विज्ञापन


साल 2012 का है मामला
बता दें कि जून 2012 में आयकर अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी में अभिनेता के घर से चार हाथी दांत जब्त किए गए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें