फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी पचड़े में फंसे एएमएमए अध्यक्ष मोहनलाल, रेप आरोपी एक्टर दिलीप का समर्थन कर आए थे विवादों में

Fri, 10 Aug 2018 05:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहनलाल
विज्ञापन

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। पहले रेप और अपहरण के आरोपी एक्टर दिलीप का समर्थन करके और अब टेक्सटाइल ब्रांड का प्रचार करने के लिए।

विज्ञापन


केरल के खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड ने विज्ञापन के माध्यम से लोगों को गुमराह करने के लिए मोहनलाल को एक नोटिस भेजा है। बोर्ड के अनुसार, अभिनेता विज्ञापन में चरखा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है और इसका उपयोग कपड़ा बेचने के लिए नहीं किया जा सकता है। बोर्ड ने टेलीविजन से विज्ञापन हटाने का भी अनुरोध किया है।

केरल राज्य की खादी एवं ग्रामोद्योग की अध्यक्ष शोबना जॉर्ज ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, मोहनलाल और टेक्सटाइल कंपनी दोनों को लीगल नोटिस भेजा गया है। ऐड में चरखा और कंपनी का कोई संबंध नहीं है। चरखा भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रतीक है।
विज्ञापन


बता दें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल हाल ही में एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी एक्टर्स (एएमएमए) के अध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा हाल ही में राज्य अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन में मोहनलाल को चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था जिसके बाद उनका काफी विरोध हुआ था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो साऊथ के स्टार मोहन लाल जल्द महाभारत को लेकर एम टी वासुदेवन नायर की नॉवेल 'रंदमुज़्हम' पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसकी लागत करीब 1000 करोड़ रूपये बताई गई है। फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें