फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Thu, 08 Dec 2022 01:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का बीमारी की वजह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी की वजह से आज सुबह उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि गीता देवी पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं, जिसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से उनकी इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और गुरुवार सुबह उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन

मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। अभिनेता अपने परिवार को संभाल रहे हैं। बता दें कि पिछले एक हफ्ते से गीता देवी का इलाज दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में हो रहा था। जिसके बाद पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी मां से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी की मां के निधन की जानकारी अशोक पंडित ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं, ओम शांति'। बता दें कि अभिनेता कुछ साल पहले अपने पिता को भी खो चुके हैं। वह अपने माता-पिता के दिल के बेहद करीब थे। कई मौकों पर वह अपनी मां की बातें दोहराते भी नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें