अभिनेता करणवीर मल्होत्रा की पत्नी सोनाली मल्होत्रा से अज्ञात शख्स ने 65 हजार की ठगी कर ली। इस मामले में सोनाली मल्होत्रा ने खास पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। औरंगजेब नामक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनाली मल्होत्रा की मां को किया हैक
आरोपी ने घटना को अंजाम देने के लिए सोनाली मल्होत्रा की मां को मोबाइल को हैक कर लिया। 15 नवंबर की दोपहर करीब 1.22 बजे मैसेज आया। औरंगजेब नाम के शख्स के मोबाइल नंबर से जुड़े यूपीआई आईडीपर 65 हजार रुपये भेजने की बात की। मां के मोबाइल से आए मैसेज के बाद उन्होंने आरोपी के नंबर पर पैसे भेज दिए। मां के नंबर पर कॉल करने पर सभी कॉल डायवर्ट हो रही थी।
Ayushmann Khurrana: पत्नी ताहिरा कश्यप को लेकर बोले आयुष्मान खुराना, 'सही साथी आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकता है'
करनवीर मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
घर के कर्मचारी को किया फोन
इसके बाद सोनाली ने घर के कर्मचारी को फोन किया। उसने बताया कि उनकी मां का फोन हैक हो गया है और उनके साथ धोखाधड़ा हो गई। इसके बाद खार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है कि किसी सितारे के साथ ऐसी धोखाधड़ी हुई हो।
Game Changer: इस दिन से शुरू होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का आखिरी शेड्यूल, शूटिंग का हिस्सा बनेंगे ये कलाकार
इन सितारों के साथ भी हुई धोखाधड़ी
हाल ही में कंगुवा फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता जगदीश पाटनी के साथ 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। पाटनी को एक कॉल आया जिस पर जालसाज ने यूपी सरकार में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध होने का दावा किया और पैसे का भुगतान करने पर उन्हें यूपी राज्य सरकार में निगम निकाय के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का वादा किया।