फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: करण-अर्जुन फिल्म का हिस्सा नहीं होते शाहरुख, अगर आखिर में नहीं बदलते अपना फैसला

Sun, 17 Nov 2024 12:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही 'करण-अर्जुन' फिल्म री रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने बताया कि शाहरुख ने यह फिल्म साइन करने के बाद छोड़ दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।
 
विज्ञापन
करण अर्जुन का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'करण-अर्जुन (1995)' फिल्म फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर होने वाली है। इसे दोबारा 22 नवंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। शाहरुख और सलमान खान के अभिनय से सजी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। हाल ही में इसी फिल्म से जुड़ी एक अहम बात फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने साझा कीं। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान ने यह फिल्म छोड़ दी थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। 

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
शाहरुख ने फिल्म छोड़ दी थी  
हालिया एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने बताया कि जब वह फिल्म करण अर्जुन बनाने वाले तो किसी को उन पर भरोसा नहीं था। राकेश रोशन बताते हैं कि पहली बार करण अर्जुन की घोषणा की थी तो दो वितरकों ने फिल्म से हाथ खींच लिए थे। असल में इसका कारण फिल्म में दो रोमांटिक हीरो का होना था। इन दोनों कलाकारों के पास एक्शन फिल्म करने का कोई अनुभव नहीं था। इसके साथ ही शाहरुख खान ने भी शुरुआत में इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था। फिर राकेश ने आमिर खान को फिल्म में लिया लेकिन कुछ दिनों बाद शाहरुख वापस लौट आए और रोशन के साथ काम करने की बात की। दरअसलए वह पहले भी राकेश रोशन की फिल्म किंग अंकल में अभिनय कर चुके थे। 

अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन भी थे फिल्म का हिस्सा 
शाहरुख के साथ फिल्म में दर्शकों को सलमान खान नजर आए। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि सलमान खान का रोल पहले अजय देवगन करने वाले थे। लेकिन उन्होंने किन्हीं कारणों से फिल्म नहीं की तो राकेश रोशन ने फिल्म में सलमान खान को साइन किया।
विज्ञापन

भा गई थी फिल्म दर्शकों को 
जब फिल्म 'करण-अर्जुन' रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। दर्शकों को भी इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी। फिल्म 'करण-अर्जुन' की कहानी बदले और पुनर्जन्म पर आधारित थी। इस फिल्म में करण-अर्जुन (शाहरुख खान-सलमान खान) नाम के किरदार को अमरीश पुरी का किरदार ठाकुर दुर्जन सिंह मार देता है। फिर उनकी मां एक लंबा इंतजार करती हैए उसे यकीन होता है कि उसके दोनों बेटे लौटकर आएंगे। ऐसा होता भी है, फिल्म में करणए अर्जुन दोबारा जन्म लेते हैं और अपनी मां के पास आकर, दुर्जन सिंह से बदला लेते हैं। फिल्म में सलमान, शाहरुख के अलावा काजोल ने भी शानदार अभिनय किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें