फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: अभिनेता-निर्देशक तारिक शाह का मुंबई में निधन, किडनी संबंधी बीमारियों से थे पीड़ित

Sat, 03 Apr 2021 05:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तारिक शाह - फोटो : Twitter
फिल्म 'जन्म कुंडली' और टीवी सीरियल 'कड़वा सच' से लोकप्रिय हुए अभिनेता-निर्देशक तारिक शाह का शनिवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीते दो साल से वह किडनी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बता दें कि तारिक शाह अभिनेत्री शोमा आनंद के पति थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
तारिक शाह - फोटो : Twitter
तारिक निर्देशक और निर्माता भी रहे हैं। उन्होंने 'जन्म कुंडली', 'बहार आने तक' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 'बहार आने तक' में तारिक शाह के अलावा, रूपा गांगुली, सुमित सहगल, मुनमुन सेन और नवीन निश्चल जैसे कलाकार थे। इसके अलावा उन्होंने कड़वा सच का निर्देशन भी किया था। वह दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1980 फिल्म में भी काम किया था। इसका निर्देशन राजेंद्र सिंह आतिश ने किया था।
विज्ञापन

3 of 5
शोमा आनंद - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
तारिक शाह ने जब शोमा से शादी रचाई, उस वक्त वह अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं। शादी के बाद शोमा को उनके परिवार का सपोर्ट नहीं मिला और वो फिल्मों से दूर होती चली गईं। शादी के बाद एक्ट्रेस एक बेटी की मां बनीं जिसका नाम सारा शाह है।

4 of 5
दिलीप कुमार के साथ तारिक शाह - फोटो : अमर उजाला
तारिक को दिलीप कुमार की खोज कहा जाता है। उनका ताल्लुक कश्मीर से था। वह दिलीप कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक थे और उनके बहुत करीब थे। तारिक दिलीप कुमार के साथ फिल्म समारोह में भी जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोमा आनंद - फोटो : ट्विटर
वहीं तारिक की पत्नी शोमा आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। बात करें शोमा की तो तारिक से शादी के बाद शोमा ने टीवी की दुनिया का रुख किया। छोटे पर्दे पर उन्होंने टीवी सीरियल हम पांच से शुरुआत की और इस सीरियल से शोमा की तकदीर बदल गई। इसके बाद उन्होंने सिनेमा में दोबारा एंट्री मारी और कई सारे साइड रोल किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें