फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस अपहरण मामले में दिलीप की बढ़ी मुश्किलें, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से किए गए बाहर

Tue, 11 Jul 2017 05:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
bollywood
विज्ञापन
मलयाली एक्ट्रेस के अपहरण और छेड़छाड़ केस में गिरफ्तार हुए फेमस एक्टर दिलीप को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तो अब वहीं मलयालम फिल्म इंडस्ट्री यानि कि अमा ने उन्हें ना केवल प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है बल्कि कोषाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोच्चि में मामूट्टी के आवास पर दोपहर के समय आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी जिसमें ये फैसला लिया गया। इस बैठक में पृथ्वीराज, आसिफ अली, रम्या नमबीसन, देवन के साथ कई और लोग भी शामिल थे।

दिलीप पर आरोप हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के अपहरण के लिए गुंडों को पैसे दिए थे। बता दें कि 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का कुछ गुंडो ने अपहरण कर लिया था। दो घंटे तक चलती कार में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की गई थी और उनकी तस्वीरें खींची गईं थीं। इस मामले में उनके ड्राइवर पुल्सर सुनी समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए थे। पुल्सर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने दिलीप को एक चिट्ठी भी लिखी थी। हालांकि दिलीप ने पुल्सर को पहचानने से इंकार कर दिया था लेकिन एक सेल्फी ने दोनों का राज खोल दिया।
विज्ञापन

  Malayalam actress assault, abduction case: Actor Dileep sent to judicial custody for 14 days (File picture) pic.twitter.com/IgW3oSwFvb — ANI (@ANI_news) July 11, 2017


डीजीपी लोकनाथ बहेरा का कहना है कि दिलीप को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कुछ खबरों के मुताबिक दिलीप की एक्ट्रेस से निजी दुश्मनी थी और उनसे बदला लेने के लिए दिलीप ने इतना बड़ा कदम उठाया। एक्ट्रेस दिलीप की तब पत्नी रहीं मंजू वारियर के काफी करीब थीं। दिलीप का साल 2015 में मंजू से तलाक हो गया था। दिलीप को लगता है कि दोनों के अलगाव में एक्ट्रेस का हाथ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें