नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही कुशन नंदी की फिल्म 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर पहले ही धमाल मचा चुका है अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में नवाजुद्दीन की गजब की एक्टिंग आपको थिएटर तक खींच सकती है।
नवाज ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर के बारे में फैंस को जानकारी दी। उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, 'तुमने बुलाया और हम चले आए, लो देख लो' इस फिल्म में नवाज एक शूटर के रोल में नजर आएंगे।
इस किरदार को निभाने के लिए न ही सिर्फ उन्होंने बंदूक चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग ली बल्कि जेम्स बॉन्ड की कई फिल्में भी देखीं। पहले रिलीज किए फिल्म के टीजर में नवाज का एक डायलॉग है, 'हम आउटसोर्सिंग करते हैं यमराज के लिए'।
इस डायलॉग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक्शन और ड्रामा कितना जबरदस्त होगा। फिल्म में नवाज के साथ दिव्या दत्ता और बंगाली एक्ट्रेस बिदिता बेग मुख्य भूमिका में हैं। सोशल मीजिया पर फिल्म का ट्रेलर #BabumoshaiTrailer के साथ ट्रेंड कर रहा है।